इस्लाम में पवित्र कहे जाने वाले रमजान महीने में हरियाणा के करनाल से एक ऐसा घृणित कांड सामने आया है, जिसने मानवता को कलंकित कर दिया। एक मुस्लिम शख्स ने हिंदू बनकर, नाम राम रखकर, बिहार की 16 साल की मासूम नाबालिग को अपने झूठ के जाल में फँसाया और उससे शादी कर ली। लेकिन सच तब खुला जब उसका असली नाम शेख सामने आया। शादी के तुरंत बाद इस दरिंदे ने लड़की को स्पा सेंटर में धकेल दिया और उसे देह व्यापार की दलदल में डाल दिया। यह शर्मनाक खुलासा तब हुआ जब एक हादसे में घायल हुई लड़की की जाँच में वह एचआईवी पॉजिटिव निकली। अब पुलिस और बाल कल्याण समिति इस हैवानियत की तह तक जाने में जुटे हैं।
मासूम की चीखें और शेख की बेरहमी
लड़की ने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है। शादी के वक्त उसे यकीन था कि उसका पति हिंदू है, लेकिन शेख ने उसकी जिंदगी नर्क बना दी। इस शैतान ने उसे स्पा सेंटर में काम करने के लिए मजबूर किया। जब लड़की को अपनी जानलेवा बीमारी का पता चला और उसने शेख को बताया, तब भी इस बेरहम ने उसे छोड़ा नहीं और देह व्यापार के लिए मजबूर करता रहा। लड़की का खौफनाक बयान है कि हर दिन 1-2 लोग उसके साथ जबरदस्ती करते थे। 8 मार्च 2025 को महिला दिवस के दिन करनाल पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारा, जहाँ यह मासूम दरिंदों के चंगुल में मिली।
पुलिस और समिति हरकत में
छापे के बाद लड़की को बाल कल्याण समिति के हवाले किया गया। काउंसलिंग में उसने अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया। समिति के अध्यक्ष उमेश चानना ने कहा कि लड़की सदमे में है और उसे बाल संरक्षण गृह में रखा गया है। उसका परिवार ढूँढने की कोशिश जारी है। सिटी थाना पुलिस ने शेख, स्पा सेंटर संचालक और बाकी गुंडों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि इन हैवानों को जल्द पकड़ा जाएगा।
लव जिहाद और धर्मांतरण का शक
स्पा सेंटर के रिकॉर्ड से उन दरिंदों की पहचान की जा रही है, जो लड़की के साथ संबंध बना चुके हैं, ताकि उनकी जाँच और इलाज हो सके। बाल कल्याण समिति को शक है कि यह सिर्फ देह व्यापार का मामला नहीं, बल्कि धर्मांतरण और लव जिहाद की साजिश भी हो सकती है। इस घटना ने समाज में गुस्से की आग भड़का दी है। रमजान जैसे महीने में ऐसी नीचता ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर कब तक मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ होता रहेगा?